काम के apps जो आपके मोबाइल में होना चाहिए
यहाँ आपके लिए MP Online द्वारा तैयार किए गए कुछ apps की जानकारी आपको दी जा रही है , एक बार जरूर देखिए-
MPBSE एंड्राइड app माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश
MPBSE मोबाइल app MP Online द्वारा तैयार किया गया app है , जिसका प्रयोग करके आप MP बोर्ड की हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी परीक्षा की डुप्लीकेट अंकसूची/प्रमाण-पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । साथ ही परीक्षा आवेदन की स्थिति तथा रिजल्ट भी जान सकते है ।
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड PEB मोबाइल app
PEB app से आप प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । इसके साथ ही PEB APP से आप आवेदन की स्थिति जानने के साथ ही टेस्ट एडमिट कार्ड भी प्राप्त कर सकते है।
MP MOBILE APP
MP MOBILE APP एक बहुउपयोगी जानकारी प्रदान करने वाला app है । इसे MP ONLINE LIMITED ने तैयार किया है । इस app पर आप MP Online की विविध सेवाओं को एक ही स्थान पर पाएँगे । इसमें मध्य प्रदेश शासन की CM Helpline के साथ विविध विभागों की जानकारी है।
MPBSE , PEB , MPPSC की परीक्षाओं की जानकारी के साथ ही MP MOBILE APP से आप प्रमुख विश्वविद्यालयों की परीक्षा आवेदनों की जानकारी भी आप इसमें देख सकते है ।
परिवहन विभाग के अंतर्गत आप वाहन नम्बर के आधार पर वाहन रजिट्रेशन की डिटेल भी आप इस app से देख सकते है।





No comments:
Post a Comment