AdSense

Wednesday, August 31, 2016

आधार कार्ड में गलत हुए नाम को घर बैठे ठीक कैसे करें

आज कल व्यक्ति के लिए हर अपनी पहचान ID जरूरी हो गई है और ये हर जगह मांगी जाती है। ऐसे में अगर आपको कोई फार्म भरना हो या होटल में रहना हो या गैस की सब्सिडी लेनी हो। हर जगह ID जरूरी कर दी गई है।  और एक ID तो हर जगह मांगने लग गये है वो है आपका आधार कार्ड। 


अगर उसमें कुछ गड़बड़ है तो आपको निराश होना पड सकता है। लेकिन घबराने की बजाए आप अगर उसका solution ढूढने की कोशिश करे तो आपको उसका solution जरूर मिल जाता है।

ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में आपका नाम गलत है तो आप नेट पर उसे 5 मिनट में ठीक करवा सकते हो। कैसे मैं बताता हूँ। 

आधार कार्ड में गलत हुए नाम को घर बैठे ठीक कैसे करें



1. सबसे पहले आपको अपने ब्राउजर में जाकर आधार कार्ड की वेबसाइट को खोलना है जैसे - http://uidai.gov.in
इसमें आपका आधार का है उसे खोलना है। इसके बाद साइट का पेज open होगा और आपको वहीं पर   Update your Aadhar data लिखा हुआ मिलेगा  लैफ्ट साइड में। अब आपको इसे खोलना है। इसे खोलने के बाद आपके सामने बहुत सारे option आ जायेंगे।

2. यही पर आपको अपडेट डाटा ऑनलाइन लिखा हुआ मिलेगा। आपको उसे खोलना है। वो पेज खुलने पर एक दूसरे पेज पर चले जाओगे। वहां नए पेज पर To submit your update/correction request online लिखा हुआ मिलेगा। आपको उस लिंक को खोलना है।

3. अब ये पेज open होने के बाद आपको लिखा मिलेगा की अपना आधार नंबर डालें। आपको उसमें अपना आधार नंबर डालना है। और वहां नीचे ही आपको text verify के लिए लिखे हुए text को डाले। ये होने के बाद आपको OTP के बटन को दबाना है।

4. आपने जो मोबाइल नंबर दिया हुआ है उस पर एक OTP मेसेज आएगा। उसे पढ कर आपको उसे डालना है नीचे के बाक्स में। अब ये डालने के बाद आप उस वेबसाइट में Log-in हो जाओगे।

5. Log-in होने के बाद आपको Data update request को खोलना होगा। इसमें आपको जो भी चेंज करना है आप कर सकते हो। उसके बाद आपको कुछ दस्तावेज डालने है जो मांग रखें होंगे। इसके बाद आपको confirm के बटन को दबाना है। इसके बाद BPO Service Privider  वाले option पे क्लिक करना है। और इसके बाद आपको अपना change submit  करना है।

6. उसके बाद आपको अपडेट स्टेट्स पर जाकर अपना आधार नंबर डालें। आपको एक सूचना मिलेगी की आपका रिक्वैस्ट ले लिया गया है। इसके बाद ऊपर से आप उस को साइन आउट कर सकते है। कुछ दिन बाद आप चेक कर सकते हैं की आपका आधार कार्ड नेम चेंज हुआ है या नहीं।



Tuesday, August 30, 2016


यूट्यूब की विडियो डाउनलोड करें बिना किसी सॉफ्टवेयर के इस ट्रिक के साथ
आपको तो पता है कि यूट्यूब कितना अच्छा माना जाता है विडियो के लिए और लोग विडियो देखने के बाद उसे डाउनलोड करने के बारे में सोचते है।
हालांकि यूट्यूब ने अपने स्मार्ट फोन यूजर्स के अपनी यूट्यूब एप में डाउनलोड का फीचर दिया है। लेकिन उसमें आप विडियो को सिर्फ अपने ही फोन में चला सकते हो किसी और फोन में नहीं।
ऐसे में उस यूट्यूब की विडियो के लिए तरह तरह के मोबाइल एप या फिर कम्प्यूटर एप डाउनलोड करते हो। आपको इस ट्रिक में ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी आपको।
तो पेश करते है आज की ऐसी ट्रिक्स जो आपके हर वक्त काम आयेगी। इस ट्रिक से आप अपनी डाउनलोड विडियो को किसी दूसरे के साथ भी शेयर कर सकते हो।
जब आप किसी भी प्रकार की यूट्यूब विडियो को डाउनलोड करना चाहते हो तो आपको उस विडियो के URL की जरूरत होगी।
जब विडियो का URL मिल जाये तो आप अपने किसी भी Internet browser में उस लिंक को पेस्ट कर दे। जैसे मान लो कि आप लिंक ये हैं
https://www.youtube-com/watch?v=Example link
है तो आपको इस लिंक को थोडा-बहुत change करना होगा। Change करने में आपको लिंक के आगे वाले हिस्से में आपको सिर्फ एक वर्ड जोडना है SS जैसे मैं आपको करके दिखाता हूँ।
Ssyoutube-com/watch?v=Example Link। ये करने के बाद इस लिक को खोलना है।
लिंक खुलते ही आपके सामने विडियो के तरह तरह के फोरमैटस आ जायेंगे। आप जो साइज पसंद हो आप वो साइज चूज कर सकते हैं। आपकी यूट्यूब विडियो डाउनलोड हो जायेगी। क्यों है ना सिम्पल, नहीं पड़ी ना किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत।

BPL सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया

आमजन को गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड बनबाने की सही प्रक्रिया का ज्ञान नहीं होता है जिससे वे अनावश्यक परेशान होते हैं।इस कारण BPL कार्ड बनवाने की प्रक्रिया से यहाँ अवगत कराया जा रहा है। अगर आपकी जानकारी में भी कोई में पात्र व्यक्ति छूटा हो तो उसे भी प्रक्रिया की जानकारी देकर मदद करें।
जिले में गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम जुड़वाने एवं BPL राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया
1. सर्वप्रथम आवेदक अपने से सबंधित जन्ममित्र केंद्र या लोकसेवा सेवा गारंटी केंद्र से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर उसे सुस्पष्ट शब्दों में भरकर अपने शपथ पत्र, निवास का प्रमाण, मुखिया के आधार कार्ड की छाया प्रति व् मुखिया के 1 फ़ोटो सहित उक्त ही केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ जमा करेगा।
2. अ.जा एवं अ ज जा के आवेदको के लिए शपथपत्र पर स्टाम्प शुल्क की छूट है। ऐसे आवेदको को शपथ पत्र वाटर पेपर पर तैयार कर प्रस्तुत करना होगा l
3. इस आवेदन पर सबंधित क्षेत्र के टी.सी, पटवारी, राजस्व निरीक्षक की जाँच उपरान्त सबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा गुण दोषों के आधार पर पात्र पाये जाने पर आवेदक का नाम गरीबी रेखा की सर्वे सूची में जोड़ने हेतु आदेश किया जाता है।
4. जिसके आधार पर स्थानीय निकाय यथा नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायत, जनपद पंचायत उक्त आवेदक का BPL सर्वे सूची क्रमाक जारी करते है l
5. इसके पश्चात पात्र पाये गए आवेदक उसी जनमित्र/लोकसेवा केंद्र पर नवीन BPL कार्ड बनाने हेतु निर्धारित प्रपत्र पर एक नवीन आवेदन करते है। आवेदन पत्र के साथ परिवार के मुखिया के तीन फ़ोटो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रतियां , BPL सर्वे सूची के आदेश की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है l
6. इस आवेदन पर से जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र में सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा अन्य क्षेत्र में संबंधित तहसीलदार गरीबी रेखा राशन कार्ड तैयार कर सबंधित जनमित्र केंद्र/लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदक को प्रदान कराते है।
7. आवेदक अपात्र पाये जाने पर निरस्त हुए आवेदन की 30 दिन में प्रथम अपील कलेक्टर के यहाँ एवं द्वितीय अपील संभाग आयुक्त के यहाँ कर सकता है।
जानिए - मतदाता सूची में नाम कैसे जुड़वायें तथा नवीन वोटर कार्ड निःशुल्क कैसे प्राप्त करें।
वोटर कार्ड में पुराना ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो हटवाकर कलर (रंगीन) फ़ोटो वाला वोटर कार्ड भी 25/- रूपए शुल्क में बनवाएँ।
यदि मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर वोटर कार्ड बनवाना हो या परिचय पत्र में संशोधन करवाना हो अथवा खो गया हो तो नवीन डुप्लीकेट कार्ड प्राप्‍त कर सकते हैं।
कक्ष में नियत फार्म उपलब्‍ध आवेदन की पूर्ति कर समय प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जमा कर सकते हैं तथा कार्यालय में मतदाता सहायता केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं वहां पर जमा कर सकते हैं। आवेदनपत्र के साथ वांछित साक्ष्‍य प्रमाण-पत्र प्रस्‍तुत करना होगा ।
1. आवेदनपत्र फार्म 6 - नाम जोडने के लिये 
2. आवेदनपत्र फार्म 7 - नाम निरसन के लिये
3. आवेदनपत्र फार्म 8 - मतदाता सूची में संशोधन या फ़ोटो बदलना
4. आवेदनपत्र फार्म 8क - स्‍थान परिवर्तन के लिये
5. आवेदनपत्र फार्म 002 - संशोधित, नवीन फ़ोटो अथवा डुप्‍लीकेट वोटरकार्ड जारी कराने हेतु (सिर्फ़ इस हेतु 25/- रूपए शुल्‍क निर्धारित है)
प्रथम बार नाम तुड़वाकर नवीन वोटर कार्ड प्राप्त करना निःशुल्क है।
निर्वाचन संबंधी कोई जानकारी प्राप्‍त करना हो कार्यालय का टोल फ्री नम्‍बर 18002337512 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं।


कितना आसान है अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना, मोबाइल पर बिना इन्टरनेट के भी |




अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए अब आपको इन्टरनेट की आवश्यकता नहीं होगी न ही आपको बैंक की वेबसाइट या मोबाइल एप में लॉग इन करना पड़ेगा |

कहीं भी, कभी भी यदि आप अपने बैंक खाते की जमा राशी की जानकारी चाहते है तो बस एक बेसिक मोबाइल फोन की काफी है |

आइये जानते है कैसे हम अपने मोबाइल फोन से बिना इन्टरनेट के भी बैंक बैलेंस जान सकते है |

  1. अपने बैंक खाते के साथ रजिस्टर किये गए मोबाइल नंबर से *99# डायल करें |

2. ऐसा करने पर आपके पास NUUP (National Unified USSD Plateform) से निम्न सन्देश प्राप्त होगा





3. यहाँ अपने बैंक नाम के कम से कम पहले तीन अक्षर लिखें और सेंड करें, जैसे ICICI Bank के लिए मैंने icici लिख कर भेजा




4. इसके बाद आपके पास निम्न सन्देश आएगा 




5. "बैलेंस इन्क्वायरी' यानि अपने खाते में जमा शेष राशी की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करें 



6.इसके बाद आपको आपके बैंक खाते के  बैलेंस का सन्देश निम्न प्रकार से प्राप्त होगा | 


हैं ना आसान, अपने खाते का बैलेंस जानना कही भी-कभी भी बिना इन्टरनेट के? 

आप *99# के सेवा से अपने खाते के बैलेंस जानने के अतिरिक्त कई अन्य बैंकिग कार्य कर सकते है, जैसे
  1. मिनी स्टेटमेंट 
  2. पैसे भेजना 
  3. अपनी MMID जानना 
  4. MPIN प्राप्त करना, इत्यादि 
हालाँकि बैंक की तरफ से ये सेवा मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन आपके मोबाइल नेटवर्क द्वारा एक USSD सेशन के 1.5   रूपये चार्ज किये जायेंगे |






गूगल मेप मेकर : गूगल मेप में अपना या अपने आस पास का स्थान कैसे जोड़ें

यदि आप कोई दुकान, बिज़नस या अन्य प्रतिष्ठान चलाते है या अपने घर, गांव या शहर के किसी महत्वपूर्ण स्थान या प्रतिष्ठान को गूगल मेप में जोड़ना चाहते है, तो आइये जानते है इसके लिए आपको क्या करना होगा।

किसी भी स्थान को गूगल मेप में कैसे जोड़ें 

1. गूगल मेप मेकर की निम्न वेबसाइट पर जाएँ:

2.  अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें (यदि पहले से गूगल में लॉगिन न किया हुआ है तो)

3. जिस स्थान को आपको गूगल मेप में शामिल करना है, उसके आस पास या उस स्थान के नाम से खोज कर गूगल मेप में उस स्थान पर फोकस(ज़ूम) करें।

4 .  Add New > Add a Place विकल्प पर क्लिक करें



5 . इसके बाद, मेप में जिस जगह को आप गूगल मेप ने जोड़ना चाहते है, पॉइंटर पिन को बिलकुल उस स्थान पर ले जाएँ।





6. इसके बाद अपने स्थान का प्रकार (केटेगरी) चुने





7. स्थान का नाम लिखें 




8. इसके बाद उस स्थान से जुडी अन्य जानकारियां जैसे "पता, फ़ोन नंबर, खुलने और बंद होने का दिन और समय" इत्यादि और save पर क्लिक करें।




9. आपके द्वारा सबमिट किया गया स्थान "रिव्यु" के लिए चला जायेगा, और रिव्यु में सफल होने पर "गूगल मेप" में दिखाई देने लगेगा।

10. आप अपने द्वारा सबमिट किये गए स्थान के विवरण और उसकी ववर्तमान स्थिति को  "गूगल मेप मेकर" में निम्न My Activities विकल्प पर जाकर देख सकते है:



कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर वाले काम ऑनलाइन करने के लिए वेबसाइटें

हम अपने कम्प्यूटर पर बहुत से कार्य करने के लिए सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करते है, जैसे डॉक्युमेंट बनाने के लिए ऑफ़िस सॉफ़्टवेयर, फ़ोटो एडिट करने के लिए फ़ोटोशोप,  डेटा एंटर करने के लिए एक्सल शीट इत्यादि।

लेकिन क्या आप जानते है, इंटरनेट पर ऐसे ऑनलाइन वेब एप और वेब साइट उपलब्ध है जहाँ आप अपने कम्प्यूटर सॉफ़्ट्वेर से किए जाने वाले कार्य कम्प्यूटर पर बिना किसी सॉफ़्ट्वेर को डाउनलोड किए कर सकते है।

आइए जानते है कम्प्यूटर पर सॉफ़्ट्वेर के माध्यम से किए जाने कार्यों के लिए उपलब्ध ऑनलाइन वेबएप विकल्प।

उपयोगी कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर के ऑनलाइन विकल्प 


1. माइक्रसॉफ़्ट वर्ड या अन्य ऑफ़िस सॉफ़्टवेयर से वर्ड डॉक्युमेंट लिखना 

यदि आपको कोई वर्ड डॉक्युमेंट लिखना, खोलना या एडिट करना है, तो ज़रूरी नहीं है कि आपके कम्प्यूटर पर ऑफ़िस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करना ही पड़ेगा, इसके लिए आप निम्न ऑनलाइन सेवाओं का भी लाभ उठा सकते है।


2.  एक्सल शीट बनाने या एडिट करने के लिए 

एक्सल शीट बनाने के लिए माइक्रसॉफ़्ट ऑफ़िस के ऑनलाइन विकल्प के रूप में आप गूगल स्प्रेडशीट या जोहो शीट का उपयोग कर सकते हो। 

3. अडोबी फ़ोटोशोप 

यदि आपको अपने कम्प्यूटर में फ़ोटो एडिट करने के लिए "अडोबी फ़ोटोशाप" सॉफ़्टवेयर की आवश्यकता पड़ती है , तो यदि कार्य आप ऑनलाइन Pixlr या SumoPoint का प्रयोग कर सकते है।

4. पासवर्ड मैनेजर 

यदि आप अपने कम्प्यूटर पर पासवर्ड मैनेजर सॉफ़्ट्वेर का प्रयोग करते है, तो उसके विकल्प के रूप में आप clipperz का प्रयोग कर सकते है।

5. फ़ोटो मेनेजमेंट टूल

अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के फ़ोटो को ऑनलाइन बैकप कर सुरक्षित रखने और ऑनलाइन मैनेज करने के लिए आप गूगल फ़ोटो या flickr का प्रयोग कर सकते है। 

6. पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के लिए 

पॉवरपॉइंट जैसे प्रेजेंटेश ऑनलाइन बनाने के लिए Prezi,गूगल प्रेज़ेंटेशनzoho show या sliderocket का प्रयोग कर सकते है।

7. ऑनलाइन फ़ॉर्म बनाने के लिए 

यदि आप कोई सर्वे करने या किसी कार्यक्रम या ज़रूरत के लिए लोगों से जनकारियाँ लेना चाहते है, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन फ़ॉर्म बिल्डर का उपयोग करना होगा

यहाँ आप ऑनलाइन फ़ॉर्म बना कर उनका लिंक लोगों को भरने के लिए भेज सकते है, इसके लिए आप गूगल फ़ॉर्म,wufoosurveymonkeytypeformformstack या jotform जैसी वेब सेवाओं का प्रयोग कर सकते है। 

8.  अपने डेटा और फ़ाइल ऑनलाइन बैकप करने के लिए 

अपने कम्प्यूटर या मोबाइल से फ़ाइलों को ऑनलाइन बैकअप करना आवश्यक होता है, क्यों कि कम्प्यूटर या मोबाइल ख़राब हो जाने या गुम जाने पर आपकी सारी फ़ाइलों, डॉक्युमेंट, फ़ोटो, विडीओ इत्यादि के हमेशा के लिए खो जाने का ख़तरा बना रहता है।

अपने डेटा को ऑनलाइन बैकअप करने के लिए आप गूगल ड्राइववन ड्राइवड्रॉप बॉक्स  जैसी वेब सेवाओं का प्रयोग कर सकते है।

इन वेब सेवाओं के प्रयोग से आप अपने ५० GB से भी ज़्यादा डेटा को मुफ़्त ऑनलाइन बैकअप करके रख सकते है।

9. ऑनलाइन नोट लेने और सेव करके रखने के लिए 

यदि आप अपने प्रोजेक्ट या किसी कार्य के लिए ऑनलाइन  रीसर्च कर रहे हो और बहुत सारी सूचनाएँ, नोट्स, लिंक ऑनलाइन नोट करना या सहेज कर रखने के लिए अच्छी वेब सेवा खोज रहे है, तो इसके लिए आप एवरनोट ,onenotepocketwunderlist इत्यादि का प्रयोग कर सकते है।
वैसे ये तो सिर्फ़ कुछ उदाहरण है, आप जो कुछ भी काम अपने कम्प्यूटर में सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करके करते है, उन सभी प्रकार के कार्यों को आप इंटरनेट पर उपलब्ध वेबसाइट के माध्यम से भी सम्पन्न कर सकते है, आपको बस गूगल पर जाकर थोड़ी खोज-बीन करनी होगी।